एक जैसी ही दिखती थी............माचिस की वो तीलियाँ,
कुछ ने दीये जलाये....................और कुछ ने घर।
कुछ ने महकाई.................. अगरबत्तियां मंदिर में,
तो कुछ ने सुलगाए..............सिगरेट के कश।
कहीं गरमाया चूल्हा..............और बनी रोटियां,
तो कहीं फटे बम .........….....और बिखरी बोटियाँ।
जली कहीं शादी में...............हवन कुंड की अगन,
तो फूंकी गई कहीं...............दहेज की कमी से सुहागन।
काजल कभी ..…..........नवजात शिशु का बनाया गया,
शमशान में किसी............चिता को जलाया गया।
एक सी दिखती थी............माचिस की वो तीलियाँ,
पर सभी ने एक.................अलग ही रंग दिखाया।
लिवर में जमे फैट को कम कर सकता है विटामिन B3, दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों
ने ढूंढा नया तरीका
-
फैटी लिवर की बीमारी दुनियाभर में उन लोगों को भी अपना शिकार बना रही है जो
शराब नहीं पीते हैं। एक नई अध्ययन से विशेषज्ञों की टीम ने एक आम न्यूट्रिशन
को ...
3 हफ़्ते पहले



1 टिप्पणियाँ:
pheli baar padha hai aapko...laga ab ja kar kuch naya padha hai humne. bahut khub!
एक टिप्पणी भेजें